Miss You Sushant ...😢
जब से फ़िल्म इंडस्ट्री में आया था, क्यूटनेस की वजह से छाया था...। अपनी एक्टिंग के दम पर ही तू, सब के दिलो पर छाया था...। 'काई पो छे' की कहानी ने, दोस्तो को रुलाया था...। 'धोनी' के रूप में आ कर भी, माहौल चियरिंग बनाया था...। 'छिछोरे' में छिछोरा बनकर, सब को खूब हंसाया था...। 'केदारनाथ' में भोले नाथ का, नाम तूने रमाया था...। 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'राबता' में, प्यार का जलवा दिखाया था...। कभी 'pk' का सरफ़राज़, कभी 'व्योमकेश' बनकर आया था...। तूने अपने जादू से, फॉलोवर मुझे बनाया था...। फ्लाइंग मशीन का शर्ट भी... में तुम्हारा एड देख कर लाया था...। ऐसी हसीन ज़िन्दगी से, अपना मुंह क्यों मोड़ गया...??? तकलीफे है सब को आनी, मौत की ओर क्यों दौड़ गया...??? ऐसी क्या मजबूरी थी, जो सब से नाता तोड़ गया...??? ऐसी भी क्या तड़पन, जो इस दुनिया को छोड़ गया...। ॐ शांति...