Funny Media.. Comedy Media.. मिडियाप्पा..।

ये पढ़ने वाले जाग जाइए…

अधूरा छोड़ने वाले भाग जाइए…

.

.

.

सोरी सोरी… मज़ाक कर रहा था...।

आज का ब्लॉग है उन फालतू और फनी रिपोर्टर्स के बारे में, जिन के पास दिखाने के लिए कोई अच्छी खबर होती ही नही है, जिन्हें अच्छी खबर दिखाने में रुचि ही नही है और फालतू खबरों का जिन के पास भंडार पड़ा है...।

तो चलिए स्टार्ट करते है मिडियापा...

अब इस का राहमिंग वर्ड सोचने मत बैठना...

चलो चालू करते है मिडियापा... 

.

.

.

तो में हु रिपोर्टर "ज़ख़्खु" और आप का स्वागत है हमारे "न्यूज़ चेनल जख मराउ नेटवर्क" पर…।

वादा है आप का दिन बनाऊंगा...

सनसनी ख़ेज़ खबरे सुनाऊंगा...

आया हु तो आप का दिन बना के जाऊंगा...।

.
.
.
तो सनसनी खबरों का सिलसिला शुरू करते है।

क्या आप जानते है???

एक सेलिब्रिटी के बेटे ने, कल से टट्टी नही किया है...।

एक कुतिया ने एक साथ 8 बच्चों को जनम दिया है..।

हीरोइन का चक्कर किसी दूधवाले के साथ,

वो बोली अब यही मेरा पिया है...।


फिलहाल ये शहर की सब से बड़ी आपदा है,

मंत्री जी का पामेरियन कुत्ता कल से लापता है…।

कुछ दिनों से वो खाना भी नही खा रहा था,

उस की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है...।


अभी अभी बड़ी खबर ये भी आ रही है,

की ब्लेक होल की सुरंग हमारी ऑफिस के नीचे से जा रही है…।

ये बड़ी एक्सक्लुसिव खबर है,

जो हमारी चैनल आप को सुना रही है...।


दो देशों के बीच बिगड़ते हालात,

हम आप को सब से पहेले दिखाएंगे.।

उन देशों को पता हो ना हो,

पर हम आप को बताएंगे...।


हाल ही में एक स्पेस शिप शहर में पाया गया है,

सूत्रों के हवाले से हमे बताया गया है…।

किस की हो सकती है ये साजिश???

आखिर एलियंस को यहां क्यों बुलाया गया है???


यकीन मानिए अगर हमारे रिपोर्टर उस एलियन को पकड़ पाते,

तो हम उस का लाइव फुटेज टीवी पर दिखाते…।

और लाइव फुटेज की क्या बात है???

हम स्टूडियो में बिठाकर उस का इंटरव्यू बनाते...।

.
.
.

और हा… आगे आने वाली सारी खबरे आप का दिल दहला सकती है… तो जो कमज़ोर दिल वाले दर्शक है वो अभी के अभी रिमोट उठाइए और टीवी बंद कर दीजिए...।

आगे की खबर ये आ रही है, के एक बीवी ने अपने पति को डंडो से कूट दिया... उस का कुसूर इतना था कि जब बीवी अपना फेवरिट टीवी सीरियल देख रही थी, तब उस ने रिमोट छीन लिया...।

आप अपना खयाल खुद रखिए,

सरकार के भरोसे मत रहिए...।

हमारा काम है आप को सूचित करना,

हमारा काम है आप को इत्तेला करना...।

सतर्क रहें... चौकन्ने रहे...।


आगे खबर ये भी आ रही है के एक 12 साल के लड़के ने अपने दोस्तो को बुला कर अपने ही बाप को पिटवाया, अपने बाप की सुपारी दी...। उस का कुसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने बेटे को पब जी खेलने से रोक रहा था...। आप के पास में बैठा हुआ आप का 12 साल का लड़का, आप का 20 साल का लड़का, आप का 15 साल का लड़का क्या इस पब जी के चंगुल में तो नही है...।

हमारा काम है आप को इत्तेला करना,

हमारा काम है आप को हिम्मत देना...।

सतर्क रहें... चौकन्ने रहे...।


अब चलते है इस बुलेटिन की आखरी खबर की ओर... पत्नी ने अपने पति को समोसा लाने भेजा और हुई प्रेमी के साथ फरार...। क्या आप की पत्नी भी आप को समोसा लाने तो नही भेजती??? अपनी पत्नी के इशारों पर आप भी क्या समोसा लाने जाते हो??? अगर ऐसा करते हो तो ये आप की ज़िंदगी की सब से बड़ी भूल हो सकती है...। और अगर आप समोसा लाने नही जाते हो, तो आप इस देश के सतर्क नागरिक है, देश आप को सलाम करता है...।

हमारा काम है आप को सूचित करना,

हमारा काम है आप की हिम्मत बढ़ाना...।

सतर्क रहें...चौकन्ने रहे...।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेर मार्केट | Share Market Explained in Hindi |

फ्रॉड Apps से दूर रहे | Be Aware Of Fraud Apps.

Network Marketing - Biggest Loss.