Network Marketing - Biggest Loss.

( ये सिर्फ और सिर्फ  मेरा खुद का ओपिनियन है, एक बार खुला दिमाग रखकर पढ़ लीजिए... बाद में ठीक न लगे तो कमेंट्स में मुझ से प्रश्नोत्तरी करे... )

दोस्तो...

ये आर्टिकल उन लोगो को पसंद नही आएगा जो खुद फिलहाल नेटवर्क मार्केटिंग कर रहे है, या भविष्य में करने का सोच रहे है...। क्योंकि वहां पर उन लोगो ने वैचारिक तौर पर इतने बड़े हवा-महल बना लिए होंगे, की उन के टूटने के विचारमात्र से वो बेहद दुखी हो जाएंगे...।

नेटवर्क मार्केटिंग के मुख्य 3 नुकसान है... जो नुकसान युवाओ के लिए उन की सब से बड़ी संपत्ति है...।

1. समय
2. शक्ति
3. पैसे

नेटवर्क मार्केटिंग करते समय आप इतने ब्रेन वॉश हो चुके होंगे कि आप उस वक्त किसी भी चीज़ की कुर्बानी देने को तैयार होंगे... क्योकि जोइनिंग के वक्त आप के सामने सपनो के महल खड़े कर दिए जाएंगे। और तब आप उन के टार्गेट्स को अचीव करने के लिए इधर उधर भटकेंगे, उन कम्पनी या अपने सीनियर्स के ऑफिस पर भटकेंगे, रास्ते पर पैम्फलेट्स बाटेंगे, रास्ते पर काउंटर लगाए खड़े रहेंगे, एक एक कस्टमर को अपना क्लाइंट बनाने का प्रयास करेंगे...

जिस में आप का काफी पैसा भी लगेगा, शक्ति का भी वेस्ट होगा, और यंग ऐज का सब से अमूल्य उपहार (समय) भी बर्बाद होगा...।

इस के ऊपर से बोनस में आप को अपनों से दूरी भी मिलेगी... क्योकि आप जिस जिस को प्लान बताने जाएंगे वो धीरे धीरे आप को अवॉइड करने लगेंगे, आप के कॉल उठाने में बहाने बनाने लगेंगे, आप को देखकर रास्ता बदलने लगेंगे, सोचेंगे कि आ गया दिमाग खाने...।

अब कुछ लोगो के मन मे दो डाउट ज़रूर आएंगे... एक कि आप जूठ बोल रहे हो, हमने बहोत लोगो को देखा है पैसे कमाते हुए... और दूसरा... की आप कौन होते हो ये सब बताने वाले...?

तो में बता दु... के इन लोगो के हजारों लाखों के बड़े बड़े चेक कैसे बनते है... इधर से लाख डालो और उधर से 20 - 25 हजार का चेक निकालो... यही स्किम होती है... और वो लोग ऐसा इस लिए करते है, की वो आगे आने वाले बन्दों को ये 20 - 25 हजार वाला चेक दिखाकर उन्हें भी अपने साथ जोड़ सके...

एक लिमिट पर वो पछताता जरूर है, पर किसी को बताएगा नही, क्योकि उसे अपने फँसे हुए पैसे निकालने है... और ऐसे ही सब लोग एक दूसरे को फांसते चले जाते है... और कम्पनी का टर्न ओवर ऐसे ही बढ़ता जाता है...।

अब दूसरे प्रश्न का उत्तर दे दु... की में कौन हूं ये सब बताने वाला... तो सुनिए दोस्तो... में खुद ऐसी लगभग 7 - 8 कम्पनी का अनुभव ले चुका हूं...।

नेटवर्क मार्केटिंग में मेरा अनुभव है, या नही... ये साबित करने के लिए में उन कम्पनियों की कुछ बाते शेर करूँगा... आप खुद बताना के एसा होता है या नही..??

- पहेले तो ये लोग बताएंगे कि ये दूसरी कम्पनी जैसा नही है... ये अलग है...।

- आप के सामने कम्पनी के सीनियर्स की कार की बात करेंगे , जो उन्हों ने बुक कर ली है ( आएगी कभी नही )।

- ये लोग आप को सब के सामने चने के पेड़ पर चढ़ाएंगे, जिस से आप तुरंत ही फस जाए...।

- अपनी कम्पनी के प्लान को सब से अलग और बहेतर बताएंगे... अल्टीमेटली होते सभी एक जैसे ही है...।

- भले ही वो खुद बस में धक्के कहा कर आया हो, पर आप को फॉरेन टूर के सपने दिखाएंगा...।

- कम्पनी में जुड़ने के बाद जो लोग बहोत अमीर हुए है, ऐसे कुछ लीडर्स की अचीवमेंट डिसकस किया करेंगे... असल मे वो लोगो ने कम्पनी के साथ बड़े पैमाने पर लोगो के ब्रेन वॉशिंग का ज़िम्मा उठाया होता है...।

ये आर्टिकल लिखने का मेरा तातपर्य सिर्फ इतना ही है की अगर आप इस मे फँसे हो, तो तुरंत बहार आ जाइए... और इस मे फँसने जा रहे अपने यार - परिवार को बचाइए...। इस आर्टिकल को उन्हें जरूर शेर करे जो फिलहाल इस चंगुल में है...।

और मेरे आर्टिकल में आप को कुछ भी गलत लगे तो नीचे कमेंट कर के ज़रूर बताइए... We will Discuss...

टिप्पणियाँ

  1. नेटवर्क मार्केटिंग वालो का टारगेट कस्टमर को माल बेचना है ही नही , उनका मेइन टारगेट कस्टमर को एजन्ट बनाना होता है, एजन्ट बनने के बाद एजन्ट खुद दुसरा एजन्ट बनाता है, और माल तो बीके की ना बीके कंपनी के लीए एजंट भी एक कस्टमर ही है, और एजन्ट ऐसा कस्टमर है जो कभी दुसरी जगह जाने वाला नही है, ऐसा स्योर कष्टमर है, एजन्ट सामान वापरता रहेगा तब तक कंपनी का माल भी बिकेगा,

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेर मार्केट | Share Market Explained in Hindi |

Miss You Sushant ...😢

कमीने दोस्त... एक कॉमेडी कविता...